फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करते युवक को पकड़ा, धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर स्थित एक दुकान के बाहर से थाने में तैनात होमगार्ड के सेक्टर कमांडेंट की बाइक चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मवाना थाने में तैनात होमगार्ड के सेक्टर कमांडेंट की बाइक बृहस्पतिवार को एक दुकान के सामने खड़ी थी। वह दुकान से सामान खरीद रहा था। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बाइक चोरी करने लगा। लोगों ने देख लिया तथा उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया है।

जुआ खेल रहे दो युवकों को पकड़ा
मवाना। नगर स्थित एक मोहल्ले में जुआ खेल रहे दो युवकों को पीआरवी ने मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई।
नगर के एक मोहल्ले में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पकड़े गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दुकानदार ने लगाई सुरक्षा की गुहार
मवाना। नगर निवासी एक दुकानदार ने शुक्रवार को सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उस पर कुछ लोग झूठा आरोप लगाकर परेशान कर रहे हैं।
नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी कृष्ण गोपाल ने बताया कि वह जनरल मर्चेंट है। दो महिलाएं बृहस्पतिवार को उसके यहां सामान लेने आई थी। पीड़ित ने बताया कि महिलाएं दोबारा उसके पास आईं और मोबाइल एवं बैग दुकान पर भूल जाने की जानकारी दी। इस पर उसने महिलाओं को बताया कि उनका सामान कहीं और छूटा है। आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही एक दर्जन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और धमकी देने लगे। इस पर अन्य व्यापारी भी इकट्ठा हो गए। व्यापारियों को देख युवक धमकी देकर चले गए। जिस कारण पीड़ित का परिवार दहशत में है। पीड़ित ने तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें