फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कई को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ
विज्ञापन

दौराला में तीन दिन पूर्व हुई थी प्रोपर्टी डीलर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कृष्णा कुंज कॉलोनी में तीन दिन पूर्व प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। और पूछताछ के लिए आरोपी के कई परिचितों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव निवासी (55) ऋषिपाल पुत्र राम स्वरूप अपनी पत्नी मंजू के साथ कई सालों से दौराला सीएचसी के पास स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में रहता था। और प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। तीन दिन पूर्व शुक्रवार रात ऋषिपाल की घर में ही सोते समय अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद दौराला इंस्पेक्टर मनोज कुमार, मिश्र फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन कर जानकारी ली। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी अपने बयान बदलती रही। जिसके कारण पुलिस ने उसेे हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मृतक की पत्नी के एक झोलाछाप डाक्टर से बातचीत थी। थे। और मृतक इसका विरोध करता था। इसी के चलते उसकी पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाकर उसकी हत्या कराई है। पुलिस तभी से आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। बीती रात पुलिस ने आरोपी के जानकार व परिजनों से पूछताछ की और कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जल्द होगी गिरफ्तारी
आरोपी डाक्टर की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलास किया जायेगा। - पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें