फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना में मुठभेड़, इनामी गोतस्कर को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद्रा/मेरठ। ललियाना के जंगल में मुठभेड़ के दौरान 15 हजार का इनामी गोतस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार शुक्रवार दोपहर ललियाना-गोविंदपुर मार्ग पर गोकशी की सूचना पर सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ किठौर प्रमोद गौतम ने घेराबंदी की थी। इस दौरान गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 15 हजार का इनामी गोतस्कर आस मोहम्मद पुत्र इदवा निवासी ललियाना किठौर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक गाय, गोवंश के अवशेष, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए।
एसपी देहात के अनुसार आस मोहम्मद पर गोकशी के 21 मामले दर्ज हैं। जो पहले भी गोकशी में जेल जा चुका है। तीन माह पहले हुई गोकशी में वह वांछित चल रहा था। मौके से सलमान पुत्र आस मोहम्मद व मिन्नू पुत्र मुस्ताक फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, गोवध अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल कर बुलाया आस मोहम्मद
आस मोहम्मद के साथ आधा दर्जन लोग भी शामिल हैं। एसपी देहात ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आस मोहम्मद गांव में ताश खेल रहा था। तभी उसके मोबाइल पर अन्य साथियों ने कॉल कर कहा कि सामान आ गया और जल्दी से पहुंच जा। जिसके बाद आस मोहम्मद जंगल में पहुंचा और गोवंश का कटान कर दिया। वहीं, एसएसपी ने कहा कि गोकशी में यदि थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध मिली तो एसओ निलंबित होंगे। करीब दो दर्जन गोतस्कर पुलिस के निशाने पर हैं।

खास बातें:
किठौर पुलिस ने गोकशी की सूचना पर की थी घेराबंदी, दो आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें