फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में सालों ने जीजा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना खुर्द में बुधवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर सालों ने अपने जीजा के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान बीचबचाव में आए जीजा के भाइयों को भी पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक के पास से तमंचा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फलावदा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी जावेद ने मवाना खुर्द में आम का बाग ठेके पर ले रखा है। बाग में उसके भाई शावेज व अनस भी साथ रहते हैं। बताया कि जावेद का बुधवार देर रात अपने सालों से बच्चों के विवाद के बाद झगड़ा हो गया। जिस पर उन्होंने जावेद के साथ मारपीट की। बीच बचाव में आए शावेज और अनस को भी जमकर पीटा। झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जावेद, शावेज और अनस को पकड़ लिया। पुलिस ने शावेज के पास से एक तमंचा बरामद किया। इस पर पुलिस अनस और शावेज को थाने ले आई। घायल जावेद को पुलिस ने सीएचसी में उपचार दिलाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अनस को जमानत पर छोड़ दिया, जबकि तमंचा बरामद होने के मामले में देर शाम तक शावेज पुलिस हिरासत में था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र का कहना है कि अभी इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।


चुनाव चिह्न आवंटित
मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रस्तावित चुनाव में बृहस्पतिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव अधिकारी राजेंद्र मनोठिया ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए संजय को शंख, मनोज को शेर, महामंत्री पद के लिए सुभाष को तराजू और राकेश को सूरज चिह्न आवंटित किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 30 मई को मतदान एवं मतगणना होगी। यहां दिनेश चौहान, मुकुल कुमार, कैलाश चंद, अशोक सागर, चंद्रशेखर, सुनील, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नशे में बाइक लेकर गिरा, घायल
मवाना। मवाना खुर्द में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक शराब के नशे में बाइक का संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। इससे युवक घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची डायल 100 ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
गंगानगर निवासी आरिफ बृहस्पतिवार देर रात को अपनी बाइक से घर लौट रहा था। मवाना खुर्द पहुंचने के बाद शराब के नशे में वह संतुलन खो बैठा और बाइक समेत गिर गया। इससे आरिफ घायल हो गया। यूपी 100 ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें