फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले करता रहा रेप, फिर अश्लील फोटो खींचकर दी धमकी
विज्ञापन

बरनाला पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दो पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बरनाला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार एक नाबालिग लड़की ने बरनाला पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं कि आरोपी सतनाम सिंह उर्फ काला उसके पिता का दोस्त था और अक्सर उनके घर आता था। उसके साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। पीड़िता ने शिकायत कहा कि मार्च में होली के एक दिन बाद जब उनके घर में कोई नहीं था तो आरोपी सतनाम सिंह ने उनके घर आया और उसके दुराचार कर धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके पिता को पागल कर देगा। पीड़िता ने कहा कि सतनाम सिंह इस घटना के 20 दिन बाद सतनाम सिंह ने फिर उसके साथ दुराचार किया और धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसके पिता को जान से मरवा देगा। उसके बाद सतनाम सिंह उसे स्कूल से यह कहकर ले आया कि उसका पिता सख्त बीमार है और उसे गाड़ी में बिठा लिया, गाड़ी को आरोपी बोनी सिंह चला रहा था। गाड़ी दाना मंडी के नजदीक रोककर आरोपी बोनी सिंह ने अपने फोन में उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उसे डराने-धमकाने लगे और कहने लगे कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। उसने कहा कि इतने में एक व्यक्ति वहां आ गया, जिसे देख दोनों आरोपी उसे गाड़ी से नीचे फेंककर भाग गए। किसी तरह वह उस व्यक्ति की मदद से पहुंची। थाना सिटी-1 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों की जांच करने उपरांत आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें