फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बे में प्रीतनगर में बुधवार देर रात सड़क पर गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

कस्बे में प्रीतनगर निवासी अमित रस्तोगी ने बताया कि बुधवार देर रात को वह घर के बाहर गाय बांध रहा था। इस दौरान पड़ोसियों ने गाय बांधने का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी बाद जमकर लाठी-डंडे चले। बीच-बचाव करने आया उज्ज्वल पुत्र अमित मारपीट में घायल हो गया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पिता-पुत्र ने पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
मवाना। हस्तिनापुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को एक कार सवार ने नशे की हालत में बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को कार सवार अमर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनुज एवं उसका पुत्र घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को मेरठ के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई की जायेगी।
एसएसपी से की मारपीट करने की शिकायत
मवाना। निलोहा गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय से पहुंचे पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताते चलें कि निलोहा गांव निवासी महिला मिथलेश ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति और उसके परिवार पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर मारपीट करने एवं तीस हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया था। महिला ने इस मामले में थाना मवाना में शिकायत की थी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें