फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी से मारपीट कर तीस हजार छिने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप, तहरीर दी
मवाना। निलौहा गांव निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर एक व्यक्ति पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

निलौहा गांव निवासी मितलेश पत्नी विजयपाल ने बताया कि उसने गांव निवासी अमित के यहां गन्ने की छिलाई की थी। सोमवार को वह अपने रुपये लेने के लिए अमित के यहां पहुंची। वहां से तीस हजार रुपये लेने के बाद वह ईंख के अगोला लेने के लिए खेत पर रवाना हो गई। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ उसके व उसकी बेटी सीमा के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उक्त व्यक्ति ने उनसे रुपये भी छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर सभी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें