फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा युवती के अपहरण में पुलिस द्वारा युवकों को हिरासत में लेने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में युवकों को प्रताड़ित करने का आरोप, हंगामा
खरखौदा। पांच दिन पूर्व कस्बा खरखौदा से विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा एक युवती का अपहरण किया गया था। पुलिस द्वारा पूछताछ को लेकर खरखौदा से उठाए गए युवकों को प्रताड़ित करने के विरोध में सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और जल्द युवकों को छोड़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले खरखौदा निवासी एक युवती 17 मई को कस्बे में ही बाजार में सामान लेने आई थी। आरोप है कि गांव निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। पीडित पक्ष ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष के किसी भी सदस्य को हिरासत नहीं लिया। पूछताछ के लिए गांव के अन्य युवकों को हिरासत में लेकर उन्हें प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। पुलिस ने रविवार रात में फिर एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के लोगों में रोष फैल गया। जिसमें सोमवार को सैकड़ों पुरूष व महिला खरखौदा थाना पहुंचे तथा थाने पर हंगामा करते हुए पुलिस की इस कार्यप्रणाली का विरोध भी किया। बाद में पुलिस ने उक्त युवक को छोड़ दिया। मामले में जब कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल से बात की गई तो बताया कि यह मामला दो संप्रदाय से जुड़ा हुआ है। यदि किसी से पूछताछ नहीं की जाएगी तो आरोपी व युवती तक कैसे पहुंचा जाएगा। कस्बे की जनता जांच में सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
पांच दिन पूर्व कस्बे से हुआ था एक युवती का अपहरण
दो संप्रदायों से जुड़ा मामला, सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें