फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोइल में गाने सुनते-सुनते युवक रेलवे ट्रेक पर लेटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती में रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने मोबाइल पर गाने सुनते-सुनते ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के सकौती रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार दोपहर लगभग 26 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। इसी दौरान दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन के सामने लेट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस सकौती मृतक के कानों से लीड निकाली, मृतक के मोबाइल में उस समय भी गाने चल रहे थे और मोबाइल में सिम नहीं था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर आसमानी रंग की टी शर्ट और नीली जींस थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
शुक्रवार दोपहर सकौती रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें