फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से महिला की मौत, ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहर खाने से विवाहिता की मौत
खरखौदा। जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला पोडी गांव रंखूड निवासी मेघदास पुत्र ननकूदार ने बताया कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी का विवाह नौ वर्ष पहले बबलू पुत्र बलजोर निवासी कांशीराम कालोनी से किया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि पति सहित ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही विवाहिता के साथ अक्सर मारपीट करते थे। जिसका विवाहिता ने कई बार विरोध भी किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उनके दामाद अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। जिसका विवाहिता ने कई बार विरोध किया। जब विवाहिता ने अपनी सास व जेठ से दोनों के रिश्ते के बारे में बताया तो आरोप है कि पति बबलू, जेठ रोहताश, जेठानी सोनी, सास राजबीरी सभी ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे जहर दे दिया। ससुरालियों की सूचना पर विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। ससुरालियों ने बाद में विवाहिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार रात में विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने इस मामले में सभी को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में जब एसएसआई रवि चंद्रवाल से बात की गई तो बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

खास बातें:
विवाहिता के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ कराया हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें