खरखौदा। हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने रविवार रात गांव पीपलीखेड़ा में डेयरी पर धावा बोल दिया। उन्होंने डेयरी स्वामी समेत अन्य मजदूरों से मारपीट की तथा उन्हें गन प्वाइंट पर बंधक बना दिया। इसके बाद में बदमाश करीब तीन रुपये लाख रुपये कीमत के पशु लूट ले गए। पीड़ित सोमवार को थाने पहुंचे तथा तहरीर दी।
गांव पीपलीखेड़ा निवासी दिलशाद पुत्र कदीर की कौल रोड पर डेयरी है। इसमें 22 दुधारू भैंस और एक भैसा है। रविवार रात्रि में दिलशाद और दो मजदूर डेयरी पर थे। मध्य रात्रि करीब आधा दर्जन बदमाश डेयरी में घुस गए तथा मजदूूरों और दिलशाद को गन प्वांइट पर ले लिया। उन्होंने मजदूर और डेयरी स्वामी से मारपीट की। इसके बाद तीनों को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंद कर दिया तथा डेयरी में बंधे करीब तीन लाख रुपये के पशु लूट ले गए। ग्रामीण तड़के खेतों पर पहुंचे तथा उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुुंचे और जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने लूट के बजाय चोरी की तहरीर ली। वहीं, देर शाम इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इस बाबत एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।