फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के अंदर घुसकर तीन युवकों ने फायर कर दहशत फैलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। आइडियल चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में घुसकर तीन युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे बच्चों और शिक्षकों में दहशत व्याप्त हो गई। स्कूल प्रबंधन ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, हवाई फायर करने वाले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

आइडियल चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि आए दिनों की भांति स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। कक्षाओं में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार तीन युवक आए तथा बाइक को स्कूल गेट के बाहर रोककर एक युवक उतरा। उसने स्कूल गेट के बाहर तमंचे से फायर किया। इसके बाद स्कूल परिसर में घुस गया तथा वहां एक और फायर कर दिया। जिससे कक्षाओं में पढ़ाई रहे बच्चों तथा स्कूल स्टाफ में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी फायर फरार हो गए। इस पर स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी। इसके पश्चात पुलिस ने सीसीटीवी में कैद आरोपियों को देखा। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक ने तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

युवती को ले जाने वाला दबोचा
फलावदा। बड़ौत के गांव सनौली निवासी सोनू पुत्र राजू गांव खाता से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। जिसमें लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लड़की का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


बाइक सवार घायल
फलावदा। रामराज निवासी सुशील पुत्र ताराचंद तथा बलवंत पुत्र शौराज बाइक पर सवार होकर मवाना से लौट रहे थे। वे ग्राम नंगला के समीप पहुंचे तो गन्ना लदे ट्रॉले की साइड लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनका प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया है। हालांकि थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें