फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती किशोर को लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती किशोर को लेकर फरार हो गई। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने किशोर के परिजनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती ने अपनी मां के खाते से करीब एक माह पहले 20 हजार रुपये निकाले थे। युवती बृहस्पतिवार शाम बिरादरी के 16 वर्षीय किशोर को लेकर फरार हो गई। युवती के परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि उनकी बेटी और पड़ोसी किशोर लापता है। युवती के परिजन बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस किशोर के परिजनों को थाने ले आई और पूछताछ की। किशोर के पिता ने बताया कि उसके बेटे की उम्र 16 वर्ष है। वहीं, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती ही उसके बेटे को लेकर गई है। किशोर के पिता ने थाना परिसर में ही जहर खाने का भी प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अब पुलिस युवती को आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें