फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल यार्ड में दुपहर के समय ट्रक चालक के साथ बाइक सवारों ने मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मिल यार्ड में शुक्रवार दोपहर में ट्रक खड़ा करके खाना खाने के दौरान बाइक सवार एक दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों ट्रक चालक, उसके भाई तथा क्लीनर पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर तमंचों से दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां एक की हालत गंभीर बताई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव सठला निवासी सलमान पुत्र मोहर्रम ने बताया कि उसका भाई रिजवान ट्रक चालक है। आज मवी गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर दुपहर में चीनी मिल में पहुंचे थे। कैन यार्ड में ट्रक खड़ा करके वह भाई रिजवान तथा क्लीनर बबलू के साथ ट्रक में ही बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन युवक पहुंचे। उनके हाथों में तमंचे, लाठी एवं डंडे आदि थे। उन्होंने उन पर हमला बोल दिया तथा ट्रक के शीशे आदि क्षतिग्रस्त कर दिए। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चालक रिजवान की हालत गंभीर बताई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि तहरीर आने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनन की शिकायत करने पर मारपीट
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी अशोक को अवैध खनन की शिकायत करना भारी पड़ा। भट्टे के पर्यवेक्षक ने अशोक को घर पहुंचकर धमकी दी। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को दो दिन में कागजात दिखाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव खेड़ी मनिहार निवासी अशोक ने निर्धारित मात्रा से अधिक खनन करने का आरोप भट्ठा स्वामी समेत दो के खिलाफ शिकायत की थी। अशोक ने बताया कि इस शिकायत के बाद आज भट्ठा पर्यवेक्षक उसके घर पहुंचा तथा भुगत लेने की धमकी देते हुए गालीगलौज तथा मारपीट की। उसने भट्ठा पर्यवेक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, एसएसआई करतार सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर दो दिन में अपने-अपने कागजात दिखाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के प्रयास में जेल भेजा
मवाना। नगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी दर्जी फिरोज उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें