फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने शुक्रवार रात डेरे वाले पुल के पास एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया। एसएसआई करतार सिंह का कहना कि शुक्रवार रात डेरे वाले पुल के पास एक व्यक्ति को 15 थैली कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। शनिवार को हरिहर बिहार कालोनी निवासी आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने थाने से ही जमानत दे दी।
विज्ञापन


सट्टे की पर्ची के साथ दबोचा
मवाना। अटोरा रोड पर पुलिस ने छापा मारकर मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अखलाक को सट्टे की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया। एसएसआई का कहना कि युवक के पास से 350 रुपये, सट्टे की पर्ची बरामद हुआ। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में रखा था।

किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन अपनी मांगों को लेकर 10 दिन से तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दे रहे हैं। शनिवार को धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि वह अपनी समस्याओं को ज्ञापन प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों को भेज चुके हैं। लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की। किसानों का कहना कि वह समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान शौकीन गुर्जर, भोपाल नागर, फुंदन मावी, प्रदीप नागर, वीरेंद्रपाल सिह, ओमपाल, देव शर्मा व शरणपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें