किठौर। ग्राम राधना में सात दिन पूर्व घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शनिवार को एसपी देहात के आदेश पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
राधना निवासी युवती ने बताया कि वह 11 फरवरी को घर पर अकेली थी। गांव निवासी कादिर पुत्र कासिफ उसके घर पहुंचा ओर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उक्त युवक ने कपड़े फाड़ दिए तथा मारपीट कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एसपी देहात के आदेश पर कादिर के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।