फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के साथ हुई लूट में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस खुलासे में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरिया व्यापारी को बंधक बना 1.90 लाख लूटे
विज्ञापन

बदमाशों ने मारपीट कर व्यापारी को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
सरिया व्यापारी से रविवार देर रात बदमाशों ने हथियारों के बल पर नकदी लूट ली। बदमाश व्यापारी को बंधक बनाकर खेत में डालकर भाग गए। होश में आने के बाद किसी तरह पीड़ित सड़क किनारे पहुंचा। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम जमालपुर निवासी विमल पुत्र ब्रह्म सिंह कंकरखेड़ा में सरिये का व्यापार करता है। रविवार देर शाम विमल अपनी दुकान बंद कर वापस लौट रहा था। लावड़ रोड पर पीछे से आए बदमाशों ने व्यापारी की बाइक में टक्कर मार दी। इस बीच व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया। बदमाशों ने विमल को बंधक बनाकर लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये लूट ली। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। किसी तरह व्यापारी सड़क किनारे पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों ने व्यापारी के मुंह पर तमंचे और पत्थर से भी वार किये। इस बीच उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना में पीड़ित के भाई कोमल निवासी जमालपुर ने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी घटना का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा घटना का खुलासा
शुरुआत में 90 हजार की जानकारी मिली थी। पीड़ित ने अब 1.90 लाख रुपये बताए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। घायल का उपचार चल रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - इंस्पेक्टर दौराला, मनोज कुमार मिश्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें