फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मिटटी खनन करते आठ लोगों को दबोचा, आवास विकास ने कराया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना क्षेत्र एवं मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार विस्तार योजना में पिछले काफी समय से रात्रि में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। जिसमें पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि में छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे आठ बुग्गी समेत आठ लोगों को दबोच लिया। आवास विकास की ओर से सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले थाना पहुुंचे आवास एवं विकास परिषद के जेई ने मेडिकल एवं खरखौदा थाना क्षेत्र के जागृति विहार विस्तार योजना में रात्रि में मिटटी का अवैध खनन करने की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि में उक्त स्थान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी खनन करके बुग्गियों में लादकर ले जा रहे आठ लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने बुग्गी समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने अपना नाम पोदन पुत्र वसीलू, मेहराज पुत्र जहूर अली, शाहद्दीन पुत्र जलीश, सुहेल पुत्र झलस, नासिर पुत्र आसिफ, मुस्तफा पुत्र मुन्नन, आलम पुत्र शाबू एवं शादाब पुत्र यूसुफ निवासीगण घोसीपुर बताया है। मेरठ के आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने शुक्रवार को उक्त सभी लोगों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें