फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशू क्रुरता में मामला दर्ज, आरोपियों कां थाना से ही जमानत पर छोडा, व्यापारियों की सुपुर्दगी में ही दिये पशू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पाकर शनिवार को थाना पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने ही पशु लदी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चालक से मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों में भूसे की तरह भरे 52 पशुओं को आजाद कराया था। पुलिस ने अपनी ओर से ही पशू क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कर रात्रि में ही आरोपियों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, पशुओं को भी व्यापारियों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

गांव उलधन में शनिवार को हुई गोकशी एवं आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की सूचना पाकर बजरंग दल के प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में सैकड़ों बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने वार्ता करके कार्यकर्ता जाने लगे तो थाना के सामने से ही गुजर रहे पशुओं से लदे वाहनों को रोकने का प्रयास किया था। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबरन रुकवा कर चालक की धुनाई कर गाड़ी के शीशे आदि तोड़ दिए थे। वहीं, पुलिस ने एक गाड़ी सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। दूसरी गाड़ी का चालक भाग गया था। पुलिस ने अपनी ओर से गाड़ी सवार कय्यूम पुत्र फैयाज निवासी तोड़ी भोजपुर, अफजाल पुत्र गुलहसन व कल्लू पुत्र हाजी इलाही निवासीगण हापुड़ तथा एक अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने शनिवार रात्रि में ही हिरासत में लिये दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने बाद में दोनों गाड़ियों में लदे मवेशियों को सुपुर्दगी में दे दिया। इनमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि अपराध जमानती होेने की वजह से उन्हें थाने से ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने ही दो वाहन रोककर 52 मवेशी पकड़े थे
पुलिस ने मवेशियों को व्यापारियों की ही सुपुर्दगी में दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें