फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली लूट कांड का खुलासा

Sun, 28 Jan 2018 10:57 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। 21 दिन पहले हाईवे पर मवइया गांव के पास हुई ट्रैक्टर-ट्राली लूट के मामले का स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने अंतरजनपदीय पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर ली है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, दो तमंचे व आठ कारतूस बरामद किए हैं। तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी दिनेश कुमार पी ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सात जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर इंडिका सवार कुछ बदमाशों ने ट्रैक्टर व ट्राली की लूट की थी। खुलासे के लिए स्वाट (स्पेशल वीपंस एंड टैक्टिस) टीम प्रभारी रामाश्रय यादव व मौदहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह को लगाया गया था। 16 जनवरी की सुबह इंडिका कार बरामद कर एक आरोपी राकेश सिंह निवासी बर्रा दो यादव मार्केट थाना बर्रा कानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


टीम अन्य आरोपियों की सुरागकशी में लगी रही। शनिवार रात करीब 10:15 बजे कपसा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार चार लोग व ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने रोका। इस पर इन लोगों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पांचों को दबोच लिया। इनके नाम विशाल सिंह निवासी कैथी थाना सुमेरपुर, नरेंद्र चौहान पुत्र स्व. ओमप्रकाश चौहान निवासी मोहान थाना गजनेर कानपुर देहात, अजय सिंह उर्फ कल्लू पुत्र स्व. सहदेव सिंह निवासी विक्रमपुर रायपुर थाना शिवली कानपुर देहात, विजय यादव उर्फ गोलू, पुत्र शिवपाल सिंह यादव निवासी गुरवाखेड़ा थाना घाटमपुर कानपुर नगर व अतुल तिवारी पुत्र स्व. नन्हालाल तिवारी निवासी सिलौलाखुर्द थाना सिकंदरा कानपुर देहात बताए गए हैं।
विज्ञापन


रानू सिंह उर्फ अजय सिंह निवासी पारासेन थाना बिधनू, छोटू उर्फ राघवेंद्र सिंह पुत्र रामबख्श सिंह निवासी विक्रमपुर थाना शिवली व रोहित कटियार पुत्र रामसेवक निवासी भैंसऊ थाना शिवराजपुर कानपुर नगर भागने में सफल रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें