फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान दौराला चौराहे से दो बदमाशों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चोरी किया माल बरामद किया है। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कांस्टेबल यशवीर एवं सुधीर दौराला चौराहे पर चेंकिग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दौराला-लावड़ चौराहे पर दो संदिग्ध युवक दिखाई पडे़। पुलिस को देख दोनों युवक फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। उनके पास से दो प्लास्टिक के बोरों में बंद तीन कंप्यूटर टीफटी समेत अन्य समान बरामद हुआ। वे लावड़ कस्बे के दरबार मोहल्ला शाकिर पुत्र यासीन एवं जिला मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कठौड़ा निवासी शौकीन पुत्र नसरुद्दीन थे। बदमाशों ने दौराला कस्बे में सरधना रोड स्थित महिला पॉलीटेक्निक से तीन कंप्यूटर टीएफटी एवं अन्य सामान चोरी किया था। एसओ नीरज मलिक ने बताया कि दोनों बदमाश टीएफटी बेचने की फिराक में थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
देर रात चेंकिग के दौरान दौराला चौराहे से पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीएफटी बेचने की फिराक में थे दोनों बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें