फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिटटी डालने को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। ग्राम नैडू में सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर वर्तमान प्रधान एवं पूर्व प्रधान पक्ष में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। एक पक्ष की ओर से जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम नैडू के वर्तमान प्रधान ब्रजपाल पुत्र गंगाचरण ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव में निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डलवाई जा रही है। पूर्व प्रधान मनोज द्वारा सड़क पर मिट्टी डाले जाने का विरोध किया गया तो ब्रजपाल ने पंचायत द्वारा निर्माण कार्य कराने की बात कही। जिसको लेकर वर्तमान एवं पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आपस में गालीगलौज एवं मारपीट हुई। प्रधान ब्रजपाल ने गांव के मनोज, विजय, नितिन, विपिन, अनुज एवं अतुल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने तथा तमंचे की बट सिर में मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी मवाना भेज दिया। हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मामूली मारपीट का है।

घर में घुसकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
फलावदा। ग्राम गड़ीना निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही बाबू पुत्र जगपाल पर घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। बाबू बदनीयती से उसके घर में घुस गया। उसने पुत्री से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें