फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान में सेंधमारी, गल्ले से उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत बहडाला गांव में अज्ञात शातिरों ने एक मिठाई की दुकान में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान के गल्ले से नगदी ले उड़े हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बहडाला गांव में मिठाई की दुकान चलाने वाले स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात को रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए।

जब बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा की दुकान में सेंधमारी हुई थी और दुकान के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उसे देख होश उड़ गए। शातिरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर और गल्ले में रखे करीब दो हजार की नकद और कुछ अन्य सामान साथ ले गए। दुकान में रखी मिठाई भी चोरी कर ली। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए हैं। स्थानीय लोगों में हरिंद्र कुमार, चैन सिंह, राकेश वशिष्ठ, शाम कुमार, यशपाल, बलदेव सिंह, पवन कुमार, दयाल सिंह, सूरत राणा, राकेश चौधरी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों के चलते रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें