फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष मिलने पर गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में शनिवार शाम एक महिला खेत में चारा लेने के लिए गई थी। इस दौरान खेत में खून और गोवंश के अवशेष देखकर उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। वहीं, पुलिस को जानकारी देकर गोकशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मैनापूठी गांव के जंगल में शनिवार शाम गोकशी की सूचना पाकर ग्रामीण आनन-फानन में लोग उस ओर दौडे़। इसके बाद जैसे ही ग्रामीण खेत में घुसे तो वहां पर गोवंश के अवशेष पडे़ देखकर आक्रोश फैल गया। जिस पर मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। इस बीच सूचना पाकर हर्रा चौकी प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल मौके पर पहुंचे। जिनसे हिंदू संगठनों से जुडे़ लोगों ने कार्रवाई की मांग की। जिस पर उन्होंने संगठन के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बीच आक्रोशित युवाओं ने क्षेत्र में आए दिन हो रही गोकशी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए गोतस्करों की जल्द गिरफ्तारी एवं रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें