फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्हैडा में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दोनो पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

सरधना।
मुल्हैडा गांव में रविवार को सुबह के समय आवासीय प्लॉट की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस के मना करने के बाद भी दूसरे पक्ष के लोग जबरन निर्माण करने पर अडे़ हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। कोतवाली क्षेत्र के मुल्हैडा गांव निवासी स्वरूप, सुभाष, सोमपाल, राजपाल, प्रेमपाल, रामभूल आदि ने बताया कि वर्ष 2008 में उन्हें प्रशासन द्वारा आवासीय पट्टे आवंटित किए गए थे। जिन पर दूसरे समुदाय के लोगों ने अब उनके आवासीय पट्टों की भूमि पर जबरन निर्माण करके कब्जा करना शुरू कर दिया हैं। जिसकी कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर एक वाद कोर्ट में भी विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

रविवार को जैसे ही निर्माण शुरू हुआ तो सुभाष सोमपाल पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक पक्ष से दो व एक पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने चली गई। सुभाष पक्ष का आरोप है कि पुलिस के मना करने के बाद भी दूसरे पक्ष के लोग जबरन निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने दोनो पक्षों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई थी, वहीं गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें