फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दबथुवा में सोमवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन को तीन गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव दबथुवा निवासी विनय उर्फ पप्पू पुत्र तेजपाल अपने भाई मनोज के साथ अंग्रेजी शराब के ठेके पर शाम के समय बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और गोलियां चला दीं। इससे विनय को तीन गोलियां लगीं। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके भाई मनोज ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार हो गए। मनोज ने घटना की जानकारी पुलिस एवं परिजनों को दी। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल विनय को मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई थी। उधर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि अभी तक वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गांव दबथुवा स्थित शराब के ठेके पर देर शाम हुई वारदात
पुलिस अभी तक वारदात की वजह पता नहीं लगा सकी


क्रय केंद्र पर लोडर चालक पर हमला
सरधना।
थाना क्षेत्र के गांव छबड़िया में सोमवार को गन्ना क्रय केंद्र पर गांव के पांच लोगों के साथ मिलकर लोडर चालक नोमान पुत्र बाबू और ट्रॉली चालक अकरम निवासी मुरादाबाद को तमंचे की बटों से प्रहार करके घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घायल वारदात की वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मकान में चोरी
सरधना। ग्राम दबथुवा में ओमप्रकाश की पुत्रवधू सीमा सोमवार दोपहर में बच्चे को स्कूल से लेने के लिए हाइवे पर गई थी। इसी दौरान मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात और पचार हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें