भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव स्थित देशी शराब की रखवाली कर रहे अवधेश यादव (40) को रविवार कर देर रात 5 अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। दुकान से 100 मीटर पर ले जाकर बदमाशों ने चौकीदार का हाथ-पैर बांधकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायल चौकीदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। देश शराब दुकान संचालक गोरखनाथ यादव ने इस मामले में पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।