फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर में नील गाय का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खादर में नील गाय का शिकार
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षितगढ़ और किठौर के खादर तरीबियतपुर जनूबी के जंगल में होंडा सिटी कार सवार शिकारियों ने एक नील गाय का शिकार कर डाला। गाय का मांस निकालते समय वनकर्मी पहुंचे तो आरोपी मांस और कार छोड़कर भाग निकले। कार के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि परीक्षितगढ़ और किठौर के बीच खादर के तरीबियतपुर जनूबी के जंगल में कुछ लोगों ने नील गाय का शिकार किया है। सूचना पर उन्होंने वनकर्मियों और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी होंडा सिटी कार छोड़कर फरार हो गए। मौके से नील गाय का काटा गया मांस बरामद हुआ है। गाड़ी के लॉक होने की वजह से उसे खोलने में परेशानी आ रही थी। रात को पास के गांव से ट्रैैक्टर मंगाकर कार को जंगल से लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि इस मामले में वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने नील गाय का शिकार बंदूक से किया या फिर किसी दूसरे हथियार से उसे मारा गया, इसकी जांच कराई जा रही है। आसपास के गांवों के लोगों से इस बात की जानकारी की जा रही है कि जंगल में कौन-कौन लोग गाड़ियां लेकर आते हैं। वनकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जंगल में आने वाले लोगों पर नजर रखें।

खास बातें:
वनकर्मियों के पहुंचने पर होंडा सिटी कार और मांस छोड़कर भागे आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें