नटेशपुरम में साम्प्रदायिक तनाव का मामला
कंकरखेड़ा।
छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते बुधवार को छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी युवकों ने उनके परिजनों व ग्रामीणों के साथ मारपीट व पथराव कर दिया था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण माहौल साम्प्रदायिक हो गया था।
नटेशपुरम में बुधवार रात छात्राओं के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। छात्राओं के परिजन शिकायत करने आरोपी युवकों के घर पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट व पथराव कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पुलिस मौके से दो आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार जावेद पुत्र इलियास व इलियास पुत्र अकरम निवासी नटेशपुरम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों पक्षों के लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर किसी भी तरह का तनाव पैदा कर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।