फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवक को गोली मारी
विज्ञापन


गंगानगर।
मवाना रोड स्थित रजपुरा चौकी के पास प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
गंगानगर एसओ दिनेश चंद्र के मुताबिक हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अनाज मंडी निवासी हरीश (35) पुत्र रघुवीर सिंह बाइक मेकेनिक है। वह शादीशुदा है। उसका कसेरूबक्सर निवासी मीना उर्फ मनीषा पुत्री रोहतास से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मीना की भी शादी हो चुकी है। शनिवार सुबह करीब दस बजे बक्सर टेंपू स्टैंड के पास हरीश और मीना मिले, इसके बाद वे कार में बैठकर मवाना की ओर चल दिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मीना ने हरीश के मोबाइल से कॉल कर अपने भाई मिंटू उर्फ पिंटू को बुला लिया। इस पर मिंटू अपने दोस्त अनुज उर्फ ऐडा के साथ जेपी कॉलेज के पास पहुंचा और हरीश की कार में बैठ गया। रास्ते में रजपुरा चौकी से कुछ दूरी पर हरीश व मिंटू में नोकझोंक हो गई। इस बीच हरीश कार से उतरा तो मिंटू ने तमंचे से उसकी कमर में गोली मार दी। इस पर हरीश भागने लगा तो आरोपी ने फिर से गोली चला दी। हालांकि दूसरी गोली हरीश को नहीं लगा। इसके बाद हरीश एक कॉलेज के अंदर घुस गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो मिंटू ने तमंचा दिखाकर एक बाइक सवार को रोका और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। जबकि उसका दोस्त पैदल ही भाग निकला। यह देख रजपुरा चौकी की फैंटम ने बाइक का पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने घायल हरीश को अस्पताल में भर्ती कराकर मीना को पकड़ लिया। वहीं हरीश के भाई उमेश ने गंगानगर थाने में मीना, मिंटू और अनुज पुत्र दौलतराम निवासी कसेरूबक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


काफी समय से चल रहा है प्रेम प्रसंग
एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि युवक और महिला दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के बीच शादी से पहले सेे ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में पहले भी विवाद हो चुका है। मामला इंचौली थाने तक पहुंचा था। उसके बाद भी दोनों के बीच बातें जारी रहीं। मीना बीएड कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें