फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में पुलिस अमला और फिर हो गई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह विवि में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवानों ने डेरा डाला हुआ है। इसके बावजूद कैंपस में तीन छात्र फायरिंग करके फरार हो गए। वहीं पुलिस साजिश के तहत हवाई फायरिंग कराना बता रही है।
यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव का मतदान है। चुनाव में खूनखराबा होने के अंदेशे को देखते पिछले चार दिन से एसपी सिटी रोजाना कैंपस में छापा मार रहे हैं। तमंचे और शराब की बोतलें तक हॉस्टल में मिलीं हैं। पुलिस ने एक दर्जन छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। मतदान को लेकर पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ भी कैंपस में लगाई गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम चार बजे सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में तीन युवक हवाई फायरिंग करके फरार हो गए। इसकी सूचना पर मेडिकल समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक एबीवीपी के छात्रों ने फायरिंग करने का आरोप समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उन्होंने तहरीर दी है।

कैंपस में कैसे हो गई फायरिंग
कैंपस में फायरिंग की जानकारी पर एसएसपी ने नाराजगी जताई। एसएसपी ने सीओ और एसओ मेडिकल को जमकर फटकार लगाई। एसएसपी ने पूछा कि कैंपस में इतनी फोर्स लगाने के बावजूद कैसे फायरिंग हुई। तीनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजो। वहीं पुलिस ने कहा कि छात्रों के गुटों में मामूली कहासुनी हुई थी। एक पक्ष जानबूझकर मामले को तूल देने का प्रयास कर रहा है।

फायरिंग से पहले टकराव
फायरिंग से पहले कैंपस स्थित आरके हॉस्टल में एबीवीपी व समाजवादी छात्रसभा के छात्रों में टकराव हो गया था। दोनों में कहासुनी भी हुई। सवाल उठता कि छात्रों में टकराव होने के बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। बताया जा रहा है कि चार पांच गाड़ियां में दो दर्जन से अधिक युवक बाहर से कैंपस में पहुंचे। हालात बेकाबू हो गए थे।
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। थाने में कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है कि फायरिंग किसने की है। तीनों युवकों के नाम पुलिस को पता चले हैं। जिनको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - मंजिल सैनी दहल, एसएसपी
खास बात
तीन छात्र फायरिंग कर हो गए फरार, आज होना है छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें