फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैली बाजार में सड़क पर ही काट डाले 35 बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वैली बाजार में सोमवार सुबह एक मीट दुकानदार ने सड़क पर ही सरेआम 35 बकरे काट डाले। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों का खून और मांस पड़ा देखकर दुर्गंध से बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची देहली गेट पुलिस ने दो मीट दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम की टीम ने सैंपल लेकर मीट को जमीन में दबवा दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और खुले में पशु काटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुलिस को जानकारी मिली कि वैली बाजार में मीट दुकानदार सड़क पर ही बकरे काट रहा है। वहां खून बिखरा पड़ा है। दुर्गंध से बुरा हाल है। इस दौरान कुछ लोग मार्निंग वॉक पर निकले थे, तो काफी लोग वैली बाजार से गुजर रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुुंची पुलिस वहां का हाल देख दंग रह गई। सड़क पर ही बकरे कटे पडे़ थे। पुलिस ने मौके से मीट दुकानदार फरमान और दानिश निवासी कोटला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची नगर निगम की स्वास्थ्य टीम ने मौके से बरामद मीट के नमूने भरे। जिसके बाद मीट को जमीन में दफना दिया गया।
शादी की दावत में देना है मीट
एसओ के अनुसार पकडे़ गए दुकानदारों ने बताया कि वे एक साथ इतना मीट तैयार नहीं करते। वह तो एक शादी समारोह की दावत के लिए बकरे काट रहे थे। दुकानदारों ने पुलिस को खूब तर्क दिए। सिफारिश लगवाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- सड़क पर खून बहता और मांस बिखरा देखकर लोग हुए बेहाल
- दो मीट विक्रेता गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, सैंपल के बाद मीट दबाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें