फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो में बेठे युवक का मोबाइल छीन चोरो ने किया भागने का प्रयास पुलिस ने एक चोर को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बढ़ी चोरी की वारदात
विज्ञापन

मवाना। नगर में मोबाइल चोर व बाइक चोरों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को तहसील तिराहे के पास दिन दहाडे़ दो युवक टैंपो में बैठे एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगें। टैंपो में बैठे एक युवक ने साहस दिखाते हुए चोरो के पीछा किया। इस बीच एक चोर का उसने पकड़ लिया। लवड़ मवीमीरा निवासी हरीश पुत्र टीकम ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दुर्घटना में युवक घायल
मवाना। बुलेट सवार युवक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। नगर में चौहान चौक के पास बुलेट सवार दो हस्तिनापुर रोड पर जा रहे थे। उधर, स्कूटी सवार युवक मेरठ की तरफ जा रहा था। चौहान चौक पर आमने सामने टक्कर हो गई। स्कूटी से गिरने से चालक को हल्की चोट आई। इस बीच बुलेट सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हस्तिनापुर में युवकों के साथ मारपीट
मवाना। मेरठ निवासी चार युवक नववर्ष पर घूमने के लिए हस्तिनापुर गए थे। नगर में एक स्कूटर सवार युवकों ने घूमने आए युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने पीड़ित को थाने में पहुंचाया।
विज्ञापन

मोहित निवासी मेरठ ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ नववर्ष के पर हस्तिनापुर घूमने गया था। युवकों ने वहां पहुंचने पर तीर्थ स्थलों आदि पर घूम देर शाम टेंपो में वापस मेरठ जा रहे थे। जैसे ही युवक नगर के नहर पुल पर पहुंचे एक स्कूटर सवार दो युवतियों ने टक्कर मार दी। युवकों ने उनको टक्कर मारने पर नाराजगी जताई। नगर में प्रवेश करने पर स्कूटर पर सवार होकर दो-तीन युवक टेंपो के पास पहुंचे। जिन्होंने टेंपो रुकवाकर उसमें सवार युवकों के साथ मारपीट कर दी गई। जिसमें एक युवक मोहित की हालत गंभीर होने पर युवक चौहान चौक पर गिर पडा। सडक से गुजर रही पुलिस ने युवकों से पूछताछ कर आरोपी युवक के स्कूटर को थाने पहुंचाते हुए पीड़ित युवक को भी थाने भेज दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी न कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें