फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार की रात मंदिर में हुई डकैती में पुलिस अभी तक खाली हाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मवाना खुर्द से पहले सांधन पुलिया के निकट स्थित मंदिर में शनिवार रात बदमाशों द्वारा की गई डकैती की घटना में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। वहीं, बीते सप्ताह हुई दो लूट की घटना में भी पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
मवाना खुर्द से पहले सांधन पुलिया के निकट शिव मंदिर स्थित है। शनिवार रात करीब 9.30 बजे 9-10 नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर में घुसकर तमंचे के बल पर पुजारी एवं वहां शरण लिए चार मजदूरों को बंधक बना लिया था। बेखौफ बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक आतंक बरपाया। उन्होंने मंदिर में रखे तीन दानपात्र, गैस सिलेंडर, पुजारी से 18 सौ रुपये तथा मजदूरों से 28 सौ रुपये, घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया था। बदमाशों ने विरोध करने पर पुजारी तथा मजदूरों की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के विरोध में मवाना खुर्द के लोगों ने रविवार को मार्ग जाम कर दिया था। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने ग्रामीणों को 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया था। हालांकि 24 घंटे व्यतीत हो जाने के बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। वहीं, बदमाश बीती 12 दिसंबर को खाईखेड़ा निवासी अनुज शर्मा से बाइक एवं 22 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए थे। 13 दिसंबर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मेरठ रोड स्थित एस रामा पेट्रोल पंप पर दो सेल्समैन को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये दिनदहाडे़ लूटकर फरार हो गए थे। उक्त दोनों घटनाओं में भी पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। क्षेत्र में लूट की बढ़ती घटनाओं के चलते लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। वहीं, बदमाशों के हौसले बुलंद हो चले हैं। थाना प्रभारी परविंदर सिंह का कहना है कि मंदिर में हुई घटना के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इसका शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
मुख्य बातें
हथियारबंद बदमाशों ने सांधन पुलिया के निकट स्थित मंदिर में की थी लूटपाट
मंदिर के पुजारी और मजदूरों से मारपीट करके की थी लूट
पुलिस ने दिया था 48 घंटे में खुलासा करने का आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें