फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मुठभेड़ में पच्चीस हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर/मेरठ। सरूरपुर क्षेत्र में रविवार रात पुलिस की जीप में टक्कर मारकर भागते बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एसओ सरूरपुर ऋषिपाल सिंह को सूचना मिली थी कि खिवाई निवासी 25 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश जुल्फ कार उर्फ जुल्फी पुत्र यामीन अपने साथियों के साथ गाजियाबाद में लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा है। ये बदमाश बोलेरो गाड़ी में हैं। एसओ ने फोर्स के साथ हर्रा मोड़ पर शुगर प्लांट के सामने से जाने वाले रास्ते पर डेरा डाल दिया। रात करीब 8:30 बजे खिवाई कस्बे की तरफ से आई बोलेरो गाड़ी ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। इस दौरान जीप खाई में पलटने से बची। करीब आधा किमी तक बदमाशों और पुलिस में फायरिंग हुई। उसके बाद बदमाशों की गाड़ी से साइड लगने से जीप सड़क किनारे धंस गई।
ताबड़तोड़ हुई फायरिंग
बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भागने लगे। इस दौरान पुलिस की एक गोली जुल्फिकार की जांघ के नीचे लग और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसके दो साथियों खिवाई निवासी शफाक और गुलजार को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

दो सिपाही हुए घायल
घेराबंदी के दौरान सिपाही शोभित व नरेंद्र की बदमाशों से खूब हाथापाई हुई। सिर में तमंचे की बट लगने से दोनों सिपाही घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए गए।
जुल्फकार पर 23 मुकदमे
एसपी देहात ने बताया कि जुल्फकार पर कई थानों में लूट, डकैती, जानलेवा हमला समेत 23 मुकदमे दर्ज हैं। अगस्त माह में सरधना के बपारसी गांव में चरणसिंह के घर पड़ी डकैती में जुल्फकार सरगना था। फरार जुल्फकार पर इसी घटना में 25 हजार का इनाम था।
हथियारों करते हैं सप्लाई
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के खालापार से तमंचे, पिस्टल खरीदकर सरधना, गाजियाबाद, हापुड़ में ऑन डिमांड बेचते थे। एक माह पहले इन बदमाशों ने सरधना नहर पर बाइक सवार दंपति को घायल का बाइक के साथ ज्वैलरी लूट ली थी। बाइक को सरधना के कबाड़ी को बेच दिया था। जुल्फकार के दो साथी डकैती में मेरठ जेल में बंद है। यह गैंग वारदातों के बाद रुड़की और हरिद्वार में जाकर छिप जाता है।
इस साल प्रमुख मुठभेड़
19 जुलाई: एसटीएफ व परतापुर पुलिस ने शताब्दीनगर में दिल्ली से अपहृत डॉक्टर को बंधनमुक्त कराया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी
17 अगस्त: लावड़ में मंसूरपुर निवासी पांच हजार का इनामी बदमाश फरमान घायल
03 सितंबर: लिसाड़ीगेट में इनामी बदमाश फरमान के पैर में गोली लगी। दो सिपाही भी घायल हुए
13 सितंबर: लिसाड़ीगेट में 12 हजार के इनामी साजिश उर्फ पिस्टल के पैर में गोली लगी
14 सितंबर: कंकरखेड़ा में 17 हजार के इनामी सन्नी काकरान को गोली लगी
26 सितंबर: गांधी बाग के पास सदर पुलिस ने 25 हजार के इनामी मंसूर पहलवान को ढेर किया
28 सितंबर: एसटीएफ और सरूरपुर पुलिस ने कुख्यात मुकीम के भाई 50 हजारी वसीम काला को मार गिराया। 04 अक्तूबर: किठौर में मध्यप्रदेश का बदमाश टेहर सिंह गिरफ्तार। चार पिस्टल भी बरामद
विज्ञापन

17 नवंबर : नौचंदी मैदान में दो बदमाशों को गोली लगी
02 दिसंबर: किला रोड पर गोमांस सप्लायर को गोली लगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें