फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडा से अपहरत फौजी के तीन वर्षीय आभाष उर्फ गोलू का चौथे दिन भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम ने खेड़ा पहुंचकर अपहृत के परिजनों से ली जानकारी
विज्ञापन

अधिकारियों ने गांव के तालाब में चलाया सर्च अभियान
सरधना।
खेड़ा गांव से अपहृत तीन वर्षीय मासूम आभाष उर्फ गोलू का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। एसएसपी मंजिल सैनी खुद मामले में गंभीरता से ले रही हैं। जिस कारण एसपी देहात राजेश कुमार के निर्देशन में तीन टीमें लगाई गई हैं। डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच टीम अलग से तलाश कर रही हैं। खुद शनिवार रात में एसएसपी मंजिल सैनी कोतवाली पहुुंचीं थीं। उन्होंने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर एवं सीओ संतोष कुमार से पूरे मामले की जानकारी ली थी। रात में सीओ एवं थानाध्यक्ष ने गांव में ही कैंप किया। वहीं, खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।
विज्ञापन

खेड़ा निवासी अंकित फौजी का तीन वर्षीय पुत्र आभाष पुत्र गोलू का शुक्रवार शाम करीब साढे़ पांच बजे घर के बाहर से खेलते समय अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को देर रात ही आभाष के ताऊ शिवकुमार की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रात में ही गांव पहुुंचकर पुलिस आभाष की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह एसपी देहात, सीओ थानाध्यक्ष, स्पेशल ब्रांच, क्राइम ब्रांच और डॉग स्कवाड गांव पहुुंचीं और गांव के साथ जंगल एवं तालाब में अभियान चलाया। हालांकि सफलता नहीं मिली। इस मामले में विधायक संगीत सोम ने ग्रामीणों और आभाष के परिजनों से भी बात की। इस मामले के खुलासे आभाष की सकुशल बरामदगी के लिए एससपी मंजिल सैनी से भी वार्ता की। एसपी देहात के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर और मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार के साथ मोबाइल सर्विलांस टीम, स्पेशल एवं क्राइम ब्रांच टीम लगी हैं। गांव में सर्च अभियान चलाया। घरों की तलाशी ली, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को सफलता नहीं मिली है। अपहृत आभाष की मां नीलम, बहन अवनी और पिता अंकित का रोकर बुरा हाल है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि आभाष के मामले में अभी ठोस सफलता नहीं मिली लेकिन प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें