फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों पर रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
रतिया पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर 400 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियों व चूरापोस्त सहित तीन लोगों को काबू किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतिया पुलिस को एक गश्ती दल सोमवार को फतेहाबाद रोड पर भरपूर मोड़ के पास चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां पर हाथ में एक प्लास्टिक का लिफाफा लेकर आया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और वापिस मुड़कर भागने लगा। पुलिस को उस युवक पर शक हुआ तो मौके पर ही उक्त युवक को काबु कर लिया व उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की जांच की तो उसमें से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक ने पुलिस को अपनी पहचान संजय कुमार निवासी अशोक नगर, फतेहाबाद के रूप में दी है। पुलिस ने उससे पुछताछ आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रतिया पुलिस ने गांव ब्राह्मणवाला के बस स्टेंड से रिंकू निवासी सरदारेवाला को 200 नशीली गोलियां सहित काबू किया है। ब्राह्मणवाला के बस स्टेंड के पास पुलिस का गश्ती दल गश्त कर रहा था और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि सरदारेवाला निवासी एक व्यक्ति सरदारेवाला की तरफ से ब्राहमणवाला की ओर नशीली दवाएं लेकर आ रहा है। जैसे ही रिंकू वहां आया, पुलिस ने उसे दबोच लिया और उससे 200 गोलियां नशीली बरामद की।
विज्ञापन

उधर, गांव कोलगढ़ के पास पुलिस ने मोटरसाइकिल पर 4 किलोग्राम चूरापोस्त लेकर आ रहे गांव मोहम्मदपुर सोतर निवासी सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान उसे पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें