फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए अपहरण के बाद छात्र की हत्या के मामले मे चार्ज शीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्कूल से वापस लौटते समय दसवीं के छात्र शिवा की हत्या करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ भावनपुर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। फरार एक आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के गांव नबीपुर गांव निवासी रणवीर सिंह का बेटा शिवा उर्फ भोलू 11 सितंबर को किला परीक्षितगढ स्थित स्कूल से घर लौट रहा था। भावनपुर थाना के गांव नंगलासाहू गांव के जंगल में फिरौती मांगने की नियत से उसका अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। भावनपुर पुलिस ने छात्र की हत्या के मामले में आरोपी अशरफ, सुमित, अनुज, अजय, नीटू आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि कपिल निवासी लालपुर फरार चल रहा है। एसओ भावनपुर करतार सिंह ने बताया कि छात्र शिवा की हत्या के मामले में जेल भेजे गए सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। फरार आरोपी के घर की कुर्की मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
- 11 सितंबर को हुई थी नंगलासाहू के जंगल में हत्या
- फरार एक आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें