फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये नहीं देने के विरोध में ईंट मारकर सिर फोडा,ढाई हजार रुपये लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी युवक का रुपये नहीं देने पर पड़ोसी युवक ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। आरोप है कि हमलावर ने ढाई हजार रुपये भी लूट लिये। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी खुशनूद पुत्र खुर्शीद रविवार शाम दौराला रोड से हुए घर लौट रहा था। उसने बताया कि पड़ोसी युवक ने उससे जबरन सौ रुपये देने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने सड़क किनारे से ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा और उसकी जेब में रखे ढाई हजार रुपये लूट लिये। खुुशनूद का आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने घायल खुशनूद को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए तहरीर दी। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामला आपस में कहासुनी के बाद मारपीट का बताया जा रहा है। लूटपाट का आरोप बेबुनियाद है। पीड़ित ने तहरीर में लूटपाट का जिक्र नहीं किया है। वहीं, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें