फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजंता कालोनी में रोडवेज के चालक का घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अजंता कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अजंता कॉलोनी निवासी रोडवेज में चालक पिंटू चौधरी की ड्यूटी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लगी है। शनिवार दोपहर उसकी पत्नी पूनम मकान का ताला लगाकर मायके चली गईं। शनिवार देर रात चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर सेफ में रखे 27 हजार रुपये, सोने के कंगन, कुंडल, अंगूठी, चेन और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना का पता रविवार को चला। मेडिकल थाने के एसएसआई सतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ है। चोरी की तहरीर मेडिकल थाने पर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें