फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरों ने गांव महपा में बागपत पुलिस को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानीखुर्द/मेरठ।
गांव महपा में शुक्रवार सुबह ट्रक सवार तेल चोरों ने बागपत के बालैनी थाने के एक सिपाही के साथ मारपीट कर जबरन ट्रक में डाल लिया। बाद में ट्रक ने स्कूल के बच्चों से भारी टाटा मैजिक गाड़ी में टक्कर मार दी। पांच किमी बाद पीछा कर ग्रामीणों ने सिपाही को बंधनमुक्त कराते हुए तेल चोरों को पकड़ लिया और पिटाई कर जानी पुलिस को सौंप दिया।
जानी क्षेत्र के महपा में शुक्रवार सुबह एक स्कूल की मैजिक गाड़ी को पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा कि ट्रक में खिड़की पर एक युवक लटका हुआ है। युवक के साथ ट्रक में सवार आधा दर्जन व्यक्ति मारपीट कर रहे थे। स्कूल की गाड़ी में टक्कर और युवक की पिटाई देखकर ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। घेराबंदी होती देख ट्रक में सवार लोग मौके से भागनेे लगे। इस बीच ट्रक से छूटे युवक ने बताया कि वह बालैनी थाने में सिपाही है। वहीं ग्रामीणों ने ट्रक में सवार दो बदमाशों को पकड़कर धुन डाला। जबकि तीन भाग गए। सूचना पर पहुंची जानी पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। पकड़े गए आरोपी नईम और मोबिन निवासी कस्बा सिवाल खास हैं। जो हाईवे के होटल व ढाबों पर खडे़ ट्रकों से तेल चोरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात सोनीपत में उन्होंने होटलों पर खडे़ ट्रकों से तेल चोरी किया था। वापस आते समय बागपत के बालैनी थाने की हिंडन चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस से उनकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस उनका पीछा कर रही थी। चेक पोस्ट पर सादे कपड़ों में एक सिपाही महपा मोड़ पर ट्रक धीमा होने पर ट्रक की खिड़की पर लटक गया था।
विज्ञापन


बालैनी पुलिस पहले बदमाशों को ले गई फिर छोड़ गई
बदमाशों के पकड़े जाने के बाद बालैनी थाने के सिपाही और दो दरोगा मौके पर पहुंच गये और जानी पुलिस से जानकारी ली। वहीं आरोपियों को बालैनी पुलिस और मौके से बरामद ट्रक को जानी थाना पुलिस ले गई। हालांकि दोपहर बाद बालैनी पुलिस ने बदमाशों को जानी पुलिस को सौंप दिया। एसओ जानी प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी होटलों पर खडे़ ट्रकों से डीजल चोरी करते हैं। एसओ का कहना है कि सिपाही को अगवा कर मारपीट का मामला नहीं है।

हो सकता था बड़ा हादसा
महपा में तेल चोरों के ट्रक की टक्कर से मैजिक गाड़ी में सवार एसजी पब्लिक स्कूल सिवाल के बच्चों के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी बच्चें को चोट नहीं आई। केवल गाड़ी ही क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन


अवैध वसूली से तो नहीं जुड़ा है मामला
बागपत के थाना बालैनी पुलिस की चेकपोस्ट हिंडन पुलिस पर बनी हुई है। जिसकी सीमा जानी थाने की सीमा से मिली हुई है। इस चेक पोस्ट पर पहले भी अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि महपा में पकडे़ गये तेल चोरों के ट्रक को भी हिंडन चेक पोस्ट पुलिस ने अवैध वसूली के लिए रोका था। इस दौरान पुलिस और ट्रक सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। एक सिपाही को तेल चोरों ने ट्रक में खींच लिया और मारपीट की। इस मारपीट को गांव महपा के दर्जनों व्यक्तियों ने देखा, लेकिन बालैनी पुलिस मामले को दबाने में लगी है।

खास बात
सादे कपड़ों में चेकपोस्ट पर खड़ा था बालैनी थाने का सिपाही, ट्रक सवार चोरों ने ट्रक में खींचा
जानी में स्कूल की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने सिपाही को बंधक मुक्त कराते हुए तेल चोर पकड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें