तमंचे सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान तमंचे सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तीन तमंचे और आधा दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली ने बताया कि पकड़े गये युवक शाकिब उर्फ पप्पू निवासी जैदीफार्म और शाहरुख निवासी लिसाड़ी रोड हैं। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि जाकिर कालोनी निवासी एक युवक अवैध तमंचे लाकर सप्लाई करता है जिन्हें वह ऑन डिमांच बेचते हैं। एक तमंचा 15 सौ से दो हजार रुपये तक में बेचा जाता है।