जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमांडो टीम
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमांडो टीम ‘‘इंटररेन्ज कमांडो प्रतियोगिता 2017’’ में सैकण्ड रनर रही।यह प्रतियोगिता जोधपुर में 11 से 13 सितम्बर तक आयोजित हुई थी।
विजेता कमांडो टीम के कप्तान सब इंस्पेक्टर शम्भूदयाल के नेतृत्व में आज टीम के खिलाड़ी कमांडोज ने जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल से मुलाकात की। उन्हें ट्रॉफी, ब्रोन्ज मेडल्स तथा प्रमाण पत्रों दिखाए।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने प्रतियोगिता में विजेताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बधाई देते हुये प्रशंसा की तथा भविष्य में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (द्वितीय) नितिनदीप ब्लग्गन तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) गौरव श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। कमिश्नर अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता में जयपुर कमिश्नरेट के कप्तान शंभूदयाल समेत 14 कमांडोज ने हिस्सा लिया था।