फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दौरान पहचान लिये जाने पर बदमाशों ने की थी गुलफाम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी कलां गांव के जंगल में दो सप्ताह पहले गांव चन्दौरा निवासी युवक की हुई थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द।
जानी कलां गांव के जंगल में दो सप्ताह पूर्व गांव चन्दौरा निवासी युवक की हत्या के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की निवाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। लूट के दौरान बदमाशों को पहचान लिये जाने पर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

गांव चंदौरा निवासी गुलफाम की दो सप्ताह पूर्व जानी कलां गांव के जंगल में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मौके पर गुलफाम की बाइक रजवहे में मिली थी। पुलिस हत्या के खुलासे के लिए छह व्यक्तियों को हिरासत में ले पूछताछ कर चुकी। लेकिन हत्या के आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार को जिला गाजियाबाद के निवाड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को एक घटना को लेकर पूछताछ के लिए पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम कासिम और आमिर निवासी मुरादनगर बताए। कासिम ने बताया कि आमिर की रिश्तेदारी जानी थाना क्षेत्र के जानी कलां गांव में है। घटना के दिन आमिर अपने साथी कासिम और शमशाद उर्फ कालिया के साथ जानी कलां आया था। जहां तीनों रजवहे की पटरी पर शिकार की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गुलफाम आता दिखाई दिया। तीनों गुलफाम को पास ही गन्ने के खेत में ले गये। इस दौरान गुलफाम ने आमिर को पहचान लिया। यह बात गुलफाम ने बदमाशों से बता दी। इस पर तीनों बदमाशों ने गुलफाम की उसके पजामे के नाडे़ से फंदा लगा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मौके से फरार होने के लिये चंदौरा गांव निवासी नौशाद से उसकी स्कूटी लूट ली। निवाड़ी थाना पुलिस ने पकड़े गये कासिम और आमिर को जेल भेज दिया है। जानी पुलिस ने भी आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें