फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोंदा गया अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप।

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर बांगर के जंगल में एक गन्ने के खेत में मिला शव
विज्ञापन

शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
थाना क्षेत्र के खानपुर बांगर के जंगल में शुक्रवार को चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार सुबह ग्राम खानपुर के किसान माइनर की पटरी से खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम खानपुर निवासी सुलतान के खेत के पास एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव की जानकारी गांव में दी। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के शरीर पर चाकू से गोदे जाने के निशान मिले। मृतक की गर्दन पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ग्राम रामनगर, बली, खजूरी, दुर्वेशपुर समेत आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मामले में ग्राम खानपुर के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून में लथपथ था शव
अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की रामनगर माइनर पटरी पर चाकुओं से गोद कर हत्या की गई है। बाद में उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। मृतक का शव खून से लथपथ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें