फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार सिपाही की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)।
पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही एक सप्ताह पहले एक युवती का अपहरण कर फरार हो गया था। सिपाही की लोकेशन मुरादाबाद और बुलंदशहर में मिली तो पुलिस ने वहां दबिश दी। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शामली जनपद के गांव लाख का निवासी सोहनवीर पल्लवपुरम थाने में सिपाही है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले उसने पल्लवपुरम निवासी एक युवती का अपहरण कर लिया था। युवती के पिता ने पल्लवपुरम थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी ने अब तक चार से पांच मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात बुलंदशहर में दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। एसओ पल्लवुपरम सुभाष अत्री का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
मुरादाबाद और बुलंदशहर में मिली लोकेशन, पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें