फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी होटल व्यवसायी आबूलेन से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम निवासी एक महिला ने होटल व्यवसायी पर दुष्कर्म और उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने मामले में छह माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार देर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेरठ सूर्या नगर साकेत निवासी उमेश गर्ग के होटल में महिला काम करती थी। महिला ने 26 मार्च को पल्लवपुरम थाने में उमेश के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। वहीं पीड़िता ने एसएसपी से लेकर आईजी, डीआईजी तक से कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार देर रात पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपी उमेश गर्ग को आबूलेन स्थित उसके होटल से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी शादीशुदा था और उसका महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों शादी कर ली थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें