फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के साथ परिवार को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने थाना पुलिस और कप्तान से की शिकायत, दहशत में परिवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
प्रदेश की सपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री को एक युवक ने फोन पर हत्या की हत्या की धमकी दी। भयभीत मंत्री ने एसएसपी को घटना की जानकारी देकर सुरक्षा की मांग की है। धमकी से उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

पांचली बुजुर्ग निवासी फारूक हसन सपा सरकार में हस्त शिल्प विकास वितरण निगम में वाइस चेयरमैन थे। अब वह परिवार के साथ गांव में रह रहे हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि उसके फोन पर बीते तीन सप्ताह से मिस कॉल आ रही थी। कई बार कॉल रिसीव होने के बाद भी कोई बात नहीं करता था। इसी बीच उसके परिवार के सदस्यों के फोन पर उसी नंबर से फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वाले ने परिवार को मंत्री को गोलियों से भून कर हत्या करने की धमकी भी दी। मंत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे उसके फोन पर कॉल आई। फोन पर किसी ने कहा कि तू घर के अन्दर सो रहा है और तेरा भाई मकान के बाहर सो रहा है। हम आ रहे हैं। बच सकता है तो बच ले। परिवार के सदस्यों की सटीक जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सुबह थाने पहुंच कर मंत्री ने कॉलर का नंबर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है। धमकी देने वाले को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें