फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों का पीछा करते समय सांधन निवासी रोहित को मार दी थी कार से टक्कर
विज्ञापन

रोहित की अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी मौत, अंतिम संस्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
रिलायंस पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बिना भुगतान किए भाग रहे एसेंट कार सवारों को रोकने के प्रयास में पेट्रोल पंप मालिक की कार को बदमाशों ने टक्कर मारकर रजवाहे में गिरा दिया था। इसके चलते बदमाशों की कार भी रजवाहे में गिर गई थी। इन कारों की चपेट में आने से गांव सांधन निवासी युवक रोहित की मौत के मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को एसेंट कार सवार बदमाश रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। वे 1010 रुपये का तेल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग लिए थे। उनकी कार का पेट्रोल पंप मालिक गजेंद्र ने अपनी कार से पीछा किया था। बदमाशों को सांधन पुलिया से पहले ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान बदमाशों ने पंप मालिक की कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे पंप मालिक की कार रजवाहे में गिर गई थी। वहीं, बदमाश भी अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे थे। जिसके चलते उनकी कार भी रजवाहे में गिर गई थी। वहीं, इन कारों की चपेट में आने से गांव सांधन निवासी रोहित पुत्र सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में गांव सांधन निवासी अजय पुत्र कंवरपाल ने थाने में दी तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि दोनों कारें बहुत तेज गति से आई थीं। स्विफ्ट कार ने गलत साइड से ओवरटेक किया। उसे गजेंद्र सिंह चला रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे खडे़ रोहित को टक्कर मार दी। जिससे रोहित को गंभीर चोट आई तथा अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के पश्चात रोहित का शव रविवार सुबह गांव में पहुंचा। वहां शोकाकुल माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान का ताला तोड़कर चोरी
मवाना। तहसील गेट के निकट स्थित कृष्णा फोटो स्टूडियो का चोरों ने ताला तोड़कर बैटरी, प्रिंटर आदि चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव रहमापुर निवासी अमित कुमार आर्य पुत्र राजवीर सिंह ने तहरीर में कहा कि तहसील गेट के निकट उसकी दुकान कृष्णा फोटो स्टूडियो के नाम से है। चोरों ने शनिवार रात दुकान का ताला तोड़कर दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक प्रिंटर एवं 220 रुपये चुरा लिये। चोरी का पता सुबह में दुकान खोलने पर चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें