फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धावक पर जानलेवा हमले की घटना को संदिग्ध मान,मामले की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी एमआईएमआईएम के नगराध्यक्ष के धावक पुत्र ने आधा दर्जन हथियारबंद युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। हालांकि पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी एमआईएमआईएम के नगराध्यक्ष वलीर्रहमान के बेटे ने सरफराज उर्रहमान ने हाल ही में कारगिल अल्ट्रा मैराथन जीती। उसको गोल्ड मेडल मिला। अब वह 9 सितंबर को लद्दाख में होने वाली 72 किलोमीटर के लिए प्रेक्टिस कर रहा है। आरोप है कि बुधवार रात प्रेक्टिस के दौरान कुछ युवकों ने उसे हथियारों के बल पर रोक लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर तालाब में डाल दिया और धमकी दी कि यदि प्रतियोगिता में शिरकत की तो जान से हाथ धोना पडे़गा। सरफराज और उसके पिता वलीउर्रहमान ने सुरक्षा की मांग की। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत रहा है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें